Jamshedpur: परसुडीह के S.K. ज्वैलर्स में सेंधमारी, दीवार काटकर चोरों ने उड़ाए जेवर

जमशेदपुर:  परसुडीह थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर में रविवार रात अज्ञात चोरों ने एस.के. ज्वैलर्स में सेंधमारी कर करीब चार लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना का पता सोमवार सुबह चला, जब आसपास के दुकानदारों ने दुकान की पिछली दीवार टूटी हुई देखी और तुरंत इसकी जानकारी दुकान मालिक सुजीत कुमार वर्मा को दी।

दुकान के मालिक सुजीत वर्मा मौके पर पहुंचे तो पाया कि अधिकांश आभूषण और काउंटर में रखे नकद रुपये गायब थे। पुलिस जांच में पता चला है कि चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया।

घटना के वक्त दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब थे, जिससे पुलिस को चोरों की पहचान करने में दिक्कत हो रही है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

आभूषण व्यवसायी के पुत्र साहिल कुमार ने बताया कि उनकी दुकान पिछले साढ़े तीन वर्षों से इसी स्थान पर है, लेकिन इस तरह की घटना पहली बार हुई है। चोरी के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत फैल गई है। स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Jamshedpur: छठ पर्व की तैयारी तेज, गोविंदपुर में शुरू हुआ कृत्रिम छठ घाट निर्माण

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जमशेदपुर पहुंचे, डीसी -एसएसपी ने किया स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया 

जमशेदपुर : झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे। यहां पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने पुष्पगुच्छ एवं…

Spread the love

Bahragora : जल संकट से उबले चित्रेश्वर के ग्रामीण, महीनों से खराब है सोलर जलमीनार, विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की बहूलिया पंचायत अंतर्गत चित्रेश्वर गांव में गर्मी के दस्तक देते ही पेयजल की समस्या विकराल हो गई है। गांव के मंदिर और स्कूल के पास…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time