Jamshedpur : मानगो नगर निगम चुनाव में जाति प्रमाण पत्र बना बड़ी बाधा, जदयू ने की अहम बैठक

  • आरक्षित वार्डों में प्रत्याशियों की पात्रता पर संकट, समाधान की मांग तेज
  • जदयू का ऐलान, प्रत्याशियों के अधिकारों के लिए होगा संघर्ष

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम क्षेत्र में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव को लेकर जाति प्रमाण पत्र की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड आरक्षित किए गए हैं, जहां से चुनाव लड़ने के लिए वैध जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य है। लेकिन वर्तमान स्थिति में जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किए जा रहे हैं, जिससे बड़ी संख्या में इच्छुक और योग्य प्रत्याशी चुनाव प्रक्रिया से बाहर होने की कगार पर हैं। इस समस्या को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समाधान नहीं निकाला गया, तो लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित होगी और कई योग्य उम्मीदवार चुनाव लड़ने से वंचित रह जाएंगे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बढ़ती बेरोजगारी विकसित भारत के लक्ष्य में सबसे बड़ी बाधा – जेपी पांडेय

नगर निकाय चुनाव से पहले आरक्षण और पात्रता को लेकर बढ़ी परेशानी

इसी गंभीर मुद्दे को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) के जिला सचिव विकास कुमार साहनी की अध्यक्षता में कुमरूम बस्ती में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जदयू के मानगो, उलीडीह और आज़ादनगर थाना क्षेत्र समिति के अध्यक्षों के साथ-साथ संभावित वार्ड प्रत्याशी भी मौजूद रहे। विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी शनिवार को नगर निकाय चुनाव से जुड़े पदाधिकारियों से मुलाकात कर इस समस्या को औपचारिक रूप से उठाया जाएगा। जदयू नेताओं ने मांग की कि जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए या कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि कोई भी योग्य प्रत्याशी चुनाव लड़ने से वंचित न रहे। बैठक में प्रमुख रूप से जदयू उलीडीह थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह, मानगो थाना अध्यक्ष लालू गौड़ और आजादनगर थाना अध्यक्ष मुश्ताक अहमद उपस्थित थे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

Spread the love

Jamshedpur : जदयू ने जनसमस्याओं के समाधान एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की मांग की, उपायुक्त से मिलकर सौंपा मांग पत्र

मानदो क्षेत्र की कई समस्याओं के क्रियान्वयन में देरी पर उठाया सवाल जमशेदपुर :  जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में पार्टी के एक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time