Jamshedpur: कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज, चार पंचायत अध्यक्षों को सौंपी जिम्मेदारी

जमशेदपुर:  कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत बागबेड़ा में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में चार पंचायत अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए. कार्यक्रम का आयोजन मण्डल अध्यक्ष राजनारायण यादव की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे.

बैठक के दौरान आनन्द बिहारी दुबे ने पंचायत स्तर पर संगठन विस्तार की दिशा में कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत और बूथ स्तर पर कांग्रेस की मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पंचायत में कांग्रेस कमेटी, बूथ कमेटी और BLA-2 का गठन अनिवार्य है.

उन्होंने चार पंचायत अध्यक्षों — भवनाथ सिंह (बागबेड़ा कॉलोनी), करम दयाल मुंडा (मध्य बागबेड़ा), रवि यादव (पूर्वी बागबेड़ा) और कुंज बिहारी प्रसाद (उत्तर-पूर्वी बागबेड़ा) — को नियुक्ति पत्र प्रदान किया.

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने 55 पंचायतों में समिति गठन के लिए पर्यवेक्षकों, अध्यक्षों और प्रभारी पदाधिकारियों को पंचायतवार बैठकें शुरू करने और आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देने की बात कही.

इसी क्रम में परसुडीह मंडल कांग्रेस द्वारा आयोजित बैठक के बीच जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी भी अचानक हलुदबनी स्थित परसुडीह मंडल कार्यालय पहुंचे और संगठन सृजन की प्रक्रिया की समीक्षा की. उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हर मंडल कार्यकर्ता को पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का जिम्मा लेना होगा.

बैठक में जिला और प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें अखिलेश सिंह यादव, महेन्द्र पाण्डेय, आशीष ठाकुर, खगेनचन्द्र महतो, ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी, अपर्णा गुहा, मुन्ना मिश्रा सहित अनेक कांग्रेसजन शामिल थे.

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: जमीन, पेंशन, शिक्षा और स्वास्थ्य – एक ही दिन में उठीं कई शिकायतें, कुछ को मिला समाधान

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *