Jamshedpur : डीसी ने जनता दरबार में सुनी आमलोगों की समस्याएं, आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

 

जमशेदपुर :  समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में  उपायुक्त अनन्य मित्तल ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं । इस दौरान फरियादियों ने व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा जिसे उन्होने सहानुभूतिपूर्वक सुना एवं जांचोपरांत कार्रवाई हेतु आश्वस्त किया । मौके पर कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया । साथ ही प्राप्त अन्य आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारी को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।

समस्याएं लेकर पहुंचे लोग 

जनता दरबार में फरियादी दुकान आवंटन, स्कूल फीस में बढ़ोत्तरी की शिकायत, चौकीदार नियुक्ति का दूसरा लिस्ट, विद्युत समस्या, भूमि विवाद, जनहित कार्यों के संबंध में मांग पत्र, पारिवारिक विवाद, कॉन्वाई चालकों के संबंध में, अपना बाजार में नियुक्ति, जॉब समेत अन्य सार्वजनिक समस्याएं लेकर लोग पहुंचे थे।

यथोचित कार्रवाई का निर्देश

जिला दण्डाधिकारी द्वारा जिला स्तरीय विभागीय पदाधिकारियों एवं बीडीओ सीओ को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों पर आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध रूप से यथोचित कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे जिससे आम नागरिकों को अनावश्यक सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े।

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : अपने मौलिक अधिकारों के लिए एक और लड़ाई की आवश्यकता है, इसके लिए शिक्षित होना जरूरी : सोनाराम सिंकु

जगन्नाथपुर में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय)  : जगन्नाथपुर रस्सैल उच्च विद्यालय प्लस टू परिसर में कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में रविवार को विश्व आदिवासी…

Spread the love

Jamshedpur : विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटे हजारों लोग, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा की उठी आवाज

जमशेदपुर: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आदिवासी छात्र एकता, केंद्रीय कमेटी के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time