Jamshedpur: रास्ता मांगने पर दुकानदार पर चापड़ से जानलेवा हमला, राहगीरों ने हमलावर को दबोचा

जमशेदपुर:  मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुट्टू में शनिवार देर शाम एक दुकानदार पर चापड़ से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल दुकानदार का नाम विकास साहू बताया जा रहा है, जो दाईगुट्टू में अपनी दुकान चलाता है।

मिली जानकारी के अनुसार, विकास साहू शनिवार की शाम मानगो चौक से होते हुए दाईगुट्टू स्थित अपने दुकान की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह हनुमान मंदिर के पास पहुंचे, वहां चार-पाँच युवक सड़क पर खड़े होकर आपस में बातें कर रहे थे। विकास ने उनसे रास्ता देने को कहा ताकि वे आगे जा सकें। इसी बात पर युवकों में से एक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते उसने अपनी कमर से चापड़ निकालकर विकास पर हमला कर दिया।

हमले में विकास साहू के हाथ और कंधे पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाई और तुरंत दौड़कर हमलावर को पकड़ लिया। आरोपी के बाकी साथी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पकड़े गए आरोपी को मानगो पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विकास को एमजीएम अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में यह झगड़ा आपसी कहासुनी से जुड़ा प्रतीत होता है, हालांकि पूरे मामले की जांच जारी है।

पुलिस अब फरार युवकों की पहचान कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही हैं। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी ऐसी घटनाएं दोबारा न हो.

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: NH-33 पर झोपड़ी होटल में घुसा तेज रफ्तार चेसिस, बाल-बाल बचे लोग

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बंगाल में हार के बाद ममता को अब आई ‘इंडिया’ गठबंधन की याद : महेंद्र कुमार पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी को अब ‘ इंडिया ‘ गठबंधन…

Spread the love

Potka : 12वीं की परीक्षा में छात्राओं का जलवा, छाया भकत बनी प्रोजेक्ट गर्ल्स प्लस टू हाई स्कूल की टॉपर 

पोटका : झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी होते ही छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस वर्ष आर्ट्स, कॉमर्स एवं साइंस संकाय में छात्राओं का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time