Jamshedpur: देवनगर बाराद्वारी दुर्गा पूजा कमेटी को मिला नया नेतृत्व, रवि जयसवाल बने अध्यक्ष

जमशेदपुर:  शहर की प्रतिष्ठित धार्मिक-सामाजिक संस्था श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी, देवनगर बाराद्वारी में शनिवार को संगठनात्मक बदलाव किया गया। पुरानी कमेटी को भंग कर सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान सभी सदस्यों ने एकजुट होकर रवि जयसवाल को नया अध्यक्ष चुना।

बैठक के दौरान चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह सौहार्दपूर्ण रही। सभी सदस्यों ने एकमत होकर रवि जयसवाल के नेतृत्व पर भरोसा जताया और उन्हें अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।

अध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद रवि जयसवाल ने कहा, “कमेटी ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। यह सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि समाज और परंपरा के प्रति जिम्मेदारी है। मेरा प्रयास रहेगा कि दुर्गा पूजा जैसे महापर्व को और अधिक भव्य, अनुशासित और समाजोपयोगी रूप में मनाया जाए।”

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पूजा पंडाल को सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनाया जाएगा। इसके साथ ही युवा पीढ़ी को जोड़ने के लिए विशेष योजनाएँ तैयार की जाएंगी।

कमेटी के अन्य सदस्यों ने कहा कि नए नेतृत्व में संस्था और अधिक संगठित व सक्रिय होगी। सदस्यों ने यह भी उम्मीद जताई कि समाजसेवा के क्षेत्र में भी कमेटी की भूमिका और सशक्त बनेगी।

बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समिति पदाधिकारी उपस्थित थे। इनमें प्रमुख रूप से नागेश प्रसाद, राजेश सिंह, पप्पु सिंह, राजेश कुमार, अजय दास (बाबू), सुशील ठाकुर, उपेन्द्र यादव, विक्की मेहर, अमीत कुमार मिश्रा, विकास सिंह, राजेश वर्मा, शंकर यादव, पिंटू साव, दीपक कुमार, बिट्टू कुमार, अनिल वर्मा, विशाल सिंह, गुलु कुमार, राजीव चौधरी आदि शामिल थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: परसुडीह में आदिवासी समाज की बैठक, 9 अक्टूबर को निकलेगी रैली

Spread the love

Related Posts

Potka : मोबाइल का उपयोग ज्ञानवर्धन के लिए करें : नागेंद्र कुमार

पोटका : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, गंगाडीह बेड़ा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। मौके पर संस्था…

Spread the love

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में महामंत्री आरके सिंह एवं ईआर हेड ने दी तिरंगे को सलामी

जमशेदपुर : आजादी के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के द्वारा यूनियन प्रांगण में टाटा साहब के प्रतिमा के समक्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time