Jamshedpur: उपायुक्त के नाम से बनाई गई फर्जी Facebook ID, साइबर थाना में मामला दर्ज

जमशेदपुर: जमशेदपुर जिले में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के नाम से एक फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाई गई है. इस प्रोफाइल का नाम IAS (Ananya Mittal) रखा गया है और इसमें उपायुक्त की असली तस्वीर का उपयोग भी किया गया है. उक्त फेक अकाउंट इस लिंक पर उपलब्ध है – https://www.facebook.com/share/1L7LLgepFK/.

फ्रेंड रिक्वेस्ट, मैसेज या पैसे की मांग हो तो रहें सावधान

इस फर्जी आईडी से यदि किसी को फ्रेंड रिक्वेस्ट प्राप्त होती है या कोई असामान्य संदेश भेजा जाता है, तो उस अकाउंट को तुरंत रिपोर्ट करें और ब्लॉक कर दें. विशेष रूप से यदि इस माध्यम से किसी प्रकार की आर्थिक सहायता की मांग की जाती है, तो उसमें कोई सहयोग न करें.

साइबर थाना में मामला दर्ज, जांच शुरू

फेक फेसबुक आईडी से जुड़ी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बिष्टुपुर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने साइबर सेल को पूरे मामले की गहन जांच करने का निर्देश दिया है. साथ ही उन्होंने आमजन को सचेत करते हुए कहा है कि दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : Saraikela : वन विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ कसा शिकंजा, भूमि को कब्जा मुक्त कराया


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Santragachi : पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच से 42.680 किलो गांजा बरामद

बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 21.34 लाख रुपये है सांतरागाछी : त्योहारों के मौसम से पहले ट्रेनों के जरिए मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए आरपीएफ…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time