पोटका: जमशेदपुर के पूर्व सिविल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार लाल को स्वास्थ्य सेवा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान झारखंड विधानसभा के पुराने परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया, जिसका आयोजन बिरसा वाणी समाचार पत्र द्वारा किया गया था।
झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने डॉ. लाल को सम्मानित करते हुए कहा कि उनका चिकित्सा क्षेत्र में समर्पण और समाज के प्रति सेवाभाव प्रेरणादायक है। यह सम्मान उनके दीर्घकालिक सेवाओं और मानवता के प्रति समर्पण को सार्वजनिक रूप से मान्यता देने का प्रयास है।
कार्यक्रम में समाजसेवियों, पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को गरिमा प्रदान की।
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: राष्ट्रपति से मिले झारखंड के सोहराय कलाकार, ‘Kala Utsav 2025’ में प्रस्तुत की विरासत की छटा




















































