Jamshedpur: गोविंदपुर से करनडीह की बहुप्रतीक्षित सड़क का निर्माण शुरू, चुनावी वादे को निभा रहे हैं मंगल कालिंदी

जमशेदपुर:   पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित सड़क — जो गोविंदपुर, गदड़ा, शंकरपुर, सरजमदा होते हुए ईजल चौक, चांदनी चौक, त्रिवेणी चौक, शीतला चौक, मखदुमपुर फाटक और करनडीह रेलवे क्रॉसिंग तक जाती है — अब निर्माण की राह पर है.

करीब 18 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से बन रही इस सड़क का वादा विधायक मंगल कालिंदी ने विधानसभा चुनाव के दौरान ग्रामीणों से किया था. अब यह वादा जमीनी हकीकत में बदल रहा है. पूरी सड़क पीसीसी (प्लेन सीमेंट कंक्रीट) तकनीक से बनेगी और इसके ऊपर ब्लैक टॉपिंग भी की जाएगी, जिससे रास्ता टिकाऊ और सुगम हो सके.

हालांकि सोमवार को चांदनी चौक इलाके में नाली निर्माण के लिए की जा रही खुदाई और बीच सड़क पर रखे भारी सीमेंट स्लैब ने ट्रैफिक को पूरी तरह जाम कर दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तेज़ प्रतिक्रिया दी और अव्यवस्था को लेकर नाराज़गी जताई.

जनता की इस नाराजगी पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए मंगलवार को विधायक मंगल कालिंदी ने पथ निर्माण विभाग के एसडीओ और निर्माण एजेंसी के ठेकेदार लड्डू मगोटिया के साथ औचक निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार और अव्यवस्था पर नाराज़गी जताई. उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और कार्य को तय समय सीमा में हर हाल में पूरा करना होगा.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सिर्फ 5 मिनट देर से स्कूल पहुँचने पर 200 उठक-बैठक की सजा, ICU में भर्ती चार छात्राएं

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *