Jamshedpur: चुनाव के लिए तैयार है साकची गुरुद्वारा, सतगुर की अरदास के साथ वोटर लिस्ट का कार्य शुरू

जमशेदपुर: साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने सतगुर का ओट आसरा लेकर चुनावी प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत कर दी है. मंगलवार को गुरुद्वारा साहिब साकची में मुख्य ग्रंथी भाई अमृतपाल सिंह मन्नन द्वारा गुरुग्रंथ साहिब के चरणों में अरदास कर वोटर लिस्ट तैयार करने के कार्य का शुभारंभ किया गया.

अरदास और जयकारों के साथ हुई शुरुआत

इस शुभ अवसर पर प्रधान निशान सिंह सहित महासचिव परमजीत सिंह काले, शमशेर सिंह सोनी, सतिंदर सिंह रोमी, ट्रस्टी सतनाम सिंह सिद्धू, इंद्रजीत सिंह निक्कू, सतनाम सिंह घुम्मन, अजायब सिंह बरियार, हरपाल सिंह सिद्धू, सन्नी सिंह, जसबीर सिंह गांधी, सुरजीत सिंह छीते, जयमल सिंह, जसपाल सिंह जस्से, दलजीत सिंह एवं अमरपाल सिंह उपस्थित रहे.
“बोले सो निहाल… सतश्री अकाल” के जयकारों के साथ कार्य की शुरुआत हुई.

लोकतंत्र की दिशा में पहला कदम

वोटर लिस्ट तैयार होने से साकची परिक्षेत्र के सिख समुदाय के सदस्य आनेवाले गुरुद्वारा प्रबंधक चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. यह प्रक्रिया न केवल चुनाव की ओर संकेत करती है, बल्कि समाज को लोकतांत्रिक मूल्यों की ओर भी अग्रसर करती है.

निष्पक्षता और पारदर्शिता का आश्वासन

मुख्य सेवादार सरदार निशान सिंह ने बताया कि यह कार्य सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि सिख समुदाय को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक प्रयास है.
महासचिव परमजीत सिंह काले और शमशेर सिंह सोनी ने कहा कि वोटर लिस्ट पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से तैयार की जाएगी. उनका प्रयास होगा कि सभी पात्र मतदाताओं के नाम शामिल हों और किसी प्रकार की त्रुटि न रहे.

20 अप्रैल को होगा महत्वपूर्ण निर्णय

गौरतलब है कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची 20 अप्रैल (रविवार) को शाम 4 बजे जनरल बॉडी मीटिंग आयोजित करने जा रही है. इस बैठक में चुनाव से संबंधित कई अहम फैसलों की उम्मीद जताई जा रही है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: साकची गुरुद्वारा में फिल्म “अकाल” का विशेष प्रदर्शन, सिख इतिहास को समझने का एक मौका


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Paschim Medinipur : कैटेलिना चैनल फतह कर मेदिनीपुर की आफरीन जाबी ने रचा इतिहास

पश्चिम मेदिनीपुर : मेदिनीपुर की आफरीन जाबी ने अंतरराष्ट्रीय तैराकी में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए अमेरिका के दुर्गम कैटेलिना चैनल को फतह कर लिया। करीब 32.5 किलोमीटर के…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time