Jamshedpur: जमशेदपुर रनजीनियर्स और रोड रनर्स दिल्ली के लिए हुए रवाना, हाफ मैराथन में लेंगे भाग

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के रनिंग समूह जमशेदपुर रनजीनियर्स (JRG) और जमशेदपुर रोड रनर्स (JRR) के धावक वेदांता नई दिल्ली हाफ मैराथन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को टाटानगर से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।

आगामी 12 अक्टूबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से यह मैराथन प्रातः 5 बजे शुरू होगी। कुल दूरी 21.097 किलोमीटर है, जिसमें देशभर के धावक हिस्सा लेंगे।

जमशेदपुर के धावकों में अरूपानंद महतो, धर्मेन्द्र कुमार, अरूंजय कुमार, इम्तियाज अली, दीपक कुमार, कुलदीप सिंह, रवीन्द्र कुमार, रितेश कुमार सिंह तोमर, कृष्णा, धर्मराज, सन्नी, अश्विनी, शेखर और अन्य धावक शामिल हैं। धावकों ने कहा कि वे पूरी तैयारी के साथ मैराथन में हिस्सा लेने जा रहे हैं और जमशेदपुर का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: DC ने प्रेस संचालकों के साथ की बैठक, चुनाव प्रचार में पारदर्शिता लाने के निर्देश – उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : न्याय की मांग को लेकर चार वर्षीय मासूम के शव के साथ परिजनों ने खालसा स्कूल के सामने दिया धरना

जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत खालसा स्कूल के समीप शनिवार को कार की चपेट में आने से मृत चार वर्षीय मासूम आरुष के परिजनों ने रविवार को न्याय की मांग…

Spread the love

Baharagora : एनएच-49 पर सब्जी लदा ट्रक पलटा, चालक की नींद बनी हादसे की वजह, कोई हताहत नहीं

बहरागोड़ा: राष्ट्रीय राजमार्ग-18 (NH-18) पर ओम स्टोर के समीप देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टला। रांची से सब्जी लादकर कोलकाता की ओर जा रहा छः चक्का आयशर वाहन (JH01GH1499)अनियंत्रित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time