जमशेदपुर: जमशेदपुर के रनिंग समूह जमशेदपुर रनजीनियर्स (JRG) और जमशेदपुर रोड रनर्स (JRR) के धावक वेदांता नई दिल्ली हाफ मैराथन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को टाटानगर से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।
आगामी 12 अक्टूबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से यह मैराथन प्रातः 5 बजे शुरू होगी। कुल दूरी 21.097 किलोमीटर है, जिसमें देशभर के धावक हिस्सा लेंगे।
जमशेदपुर के धावकों में अरूपानंद महतो, धर्मेन्द्र कुमार, अरूंजय कुमार, इम्तियाज अली, दीपक कुमार, कुलदीप सिंह, रवीन्द्र कुमार, रितेश कुमार सिंह तोमर, कृष्णा, धर्मराज, सन्नी, अश्विनी, शेखर और अन्य धावक शामिल हैं। धावकों ने कहा कि वे पूरी तैयारी के साथ मैराथन में हिस्सा लेने जा रहे हैं और जमशेदपुर का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे।
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some



















































