Rambha College के विद्यार्थियों ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर किया चेशायर होम भ्रमण

पोटका:  विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह के विद्यार्थियों ने सुंदर नगर स्थित चेशायर होम का भ्रमण किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और मानसिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के प्रति सहानुभूति और करुणा के भाव को बढ़ावा देना था।

छात्रों ने चेशायर होम में रह रहे लोगों के लिए विभिन्न मनोरंजक एक्टिविटीज आयोजित किए। इसके अलावा, संस्थान की ओर से उन्हें उनकी आवश्यक वस्तुएं, अनाज, फल, सैनिटरी पैड, किराना सामग्री, वस्त्र और मच्छरदानी भेंट की गई।

इस अवसर पर संस्थान के सह-सचिव विवेक बचन, नर्सिंग विभाग के प्राचार्य नवनीत अनिल, नर्सिंग, बीएड, फार्मेसी, डीएलएड और स्नातक विभाग के सभी व्याख्याता और विद्यार्थी उपस्थित थे।

संस्थान के सचिव गौरव बचन ने कहा, “मानसिक स्वास्थ्य के विषय में अभी भी हमारे देश में जागरूकता कम है। प्रत्येक विद्यार्थी का संपूर्ण विकास तभी संभव है जब उसकी मानसिक सेहत संतुलित और अच्छी हो।”

अध्यक्ष राम बचन ने कहा, “चेशायर होम का भ्रमण हमारे संस्थान की नियमित पहल है। इससे विद्यार्थियों में मानवीय संवेदना और सहानुभूति बढ़ती है और वे समाज के विशेष जरूरतमंद लोगों के प्रति अपने दायित्व को समझते हैं।”


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : एकल अभियान के समर्थन में शैलेश लोढ़ा अभिनीत नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड‘ ने जीता दिल, गूंजी तालियां

कला के जरिए सामाजिक सरोकारः जनजातीय बच्चों की शिक्षा के लिए एफटीएस की अनूठी पहल जमशेदपुर : फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (एफटीएस) के जमशेदपुर चेप्टर की ओर से शनिवार को…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो में गैंगवार को समय रहते पुलिस ने किया विफल, राहुल बच्चा हत्याकांड का बदला लेने की साजिश नाकाम, हथियार बरामद

प्रतिद्वंदियों की हत्या की योजना बना रहा था प्रवीर सिंह उर्फ छोटू का गिरोह, पुलिस ने दो सदस्यों को हिरासत में लेकर की पूछताछ जमशेदपुर : मानगो के गुरुद्वारा रोड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time