Jamshedpur: JDU युवा मोर्चा ने चलाया प्रेरणादायक वृक्षारोपण अभियान

जमशेदपुर: जनता दल (यूनाइटेड) जिला युवा मोर्चा, पूर्वी सिंहभूम द्वारा मध्य विद्यालय पारडीह में आज एक प्रेरणादायक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अगुवाई युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज सिंह ने की, जबकि राजन सिंह ने आयोजन में सहयोग दिया.

कार्यक्रम में विशेष रूप से जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल पौधारोपण करना नहीं, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति चेतना जगाना भी है.

सुबोध श्रीवास्तव ने विद्यालय की शिक्षिका से आग्रह किया कि विद्यालय के बड़े बच्चों को प्रत्येक पौधे की देखरेख की जिम्मेदारी दी जाए. इससे पौधों की देखभाल बेहतर ढंग से हो सकेगी और वे सुरक्षित रूप से विकसित होंगे.

इस अवसर पर जदयू के जिला पदाधिकारियों और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधियों ने मिलकर छायादार और पर्यावरण-अनुकूल पौधों का रोपण किया. आयोजन में वृक्षारोपण के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य की नींव रखने का संकल्प लिया गया.

इस अवसर पर जदयू के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इनमें शामिल थे –
सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, पप्पू सिंह, विकास साहनी, प्रेम सक्सेना, संतोष भगत, पिंटू सिंह, लालू गौड़, भवानी सिंह, संजय सिंह, दीपक गौड़, अमरेंद्र पासवान, अतुल सिंह, मनेश्वर चौबे, टुनटुन सिंह, बबलू गोप, सामु टोप्पो, अमित तिर्की, देव कुमार, आमीन तिर्की, बादल तिर्की, दुर्गा देवगम और अन्य स्थानीय कार्यकर्ता.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: कब सुधरेगी उलीडीह की सुरक्षा व्यवस्था, थाना प्रभारी से मिला JDU

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Gua : रांजाबुरु खदान आंदोलन समाप्त, त्रिपक्षीय वार्ता में चार मांगों पर बनी सहमति

स्थानीय युवाओं के अधिकारों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी : दीपक बिरुवा गुवा : गुवा सेल के रांजाबुरु खदान क्षेत्र में 75 प्रतिशत स्थानीय रोजगार, रेक लोडिंग एवं ट्रांसपोर्टिंग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *