Jamshedpur: झारखंड क्षत्रिय संघ ने मनाई वीर हिंदू शिरोमणि सम्राट पृथ्वी राज चौहान की जयंती

जमशेदपुर: झारखंड क्षत्रिय संघ गोविंदपुर इकाई द्वारा वीर हिंदू शिरोमणि सम्राट पृथ्वी राज चौहान की जयंती गोविंदपुर के अन्ना चौक पर भव्य रूप से मनाई गई. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गोविंदपुर इकाई के अध्यक्ष अशोक सिंह ने की।

कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष शम्भु नाथ सिंह, महिला इकाई की केंद्रीय अध्यक्ष कविता परमार, केंद्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, बिष्टुपुर अध्यक्ष बीबी सिंह, जुगसलाई अध्यक्ष वाई के सिंह, गोलमुरी अध्यक्ष बच्चा सिंह, टेल्को अध्यक्ष संजय सिंह हितैषी, इकाई के पूर्व अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों और सैकड़ों समर्थकों ने भाग लिया।

स्वागत और धन्यवाद भाषण
जिला पार्षद डॉ. परितोष सिंह ने समृद्ध स्वागत भाषण दिया, वहीं युवा इकाई के अध्यक्ष संतोष सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

सम्राट पृथ्वी राज चौहान की वीरता पर प्रकाश
इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष शम्भु नाथ सिंह ने कहा कि सम्राट पृथ्वी राज चौहान ने 17 बार मोहम्मद गौरी को परास्त किया। उनका जीवन वीरता और साहस का अद्भुत उदाहरण है, जो आज भी हमें प्रेरित करता है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: शहर के 12 स्थानों पर लगेगा चेतावनी सायरन, युद्ध जैसी आपात स्थिति में होगा उपयोग

Spread the love

Related Posts

Bahragora : NH-49 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, दूध देने जाने के दौरान हुआ हादसा

बहरागोड़ा : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 49 (NH-49) पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को खंडामौदा चौक के समीप सड़क पार करने के दौरान एक…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई में भाई बहन की पिटाई करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के रहने वाले भाई बहन का परीक्षा में कम अंक आने पर काफी पिटाई करने वाले शिक्षक प्रभात कुमार भगत को जुगसलाई पुलिस ने शनिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time