जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने भाजपा के नेताओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ नेता लगातार हमारे वीर जवानों और तिरंगे का अपमान कर रहे हैं, जो अत्यंत शर्मनाक और देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने याद दिलाया कि मध्य प्रदेश के एक मंत्री ने महिला सैन्य अधिकारी पर अभद्र टिप्पणी की। इसके बाद भाजपा की तिरंगा यात्रा के दौरान कई स्थानों पर तिरंगे के अपमान की घटनाएं सामने आईं। राजस्थान के एक विधायक ने राष्ट्रीय ध्वज से अपना चेहरा पोछते देखा गया, जो पूरी तरह अस्वीकार्य है।
मौन भाजपा नेतृत्व पर उठ रहे गंभीर सवाल
आनन्द बिहारी दुबे ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की चुप्पी पर भी प्रश्न उठाया। उन्होंने पूछा कि जब नेता इस प्रकार की घटनाएं कर रहे हैं, तो भाजपा नेतृत्व कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है। क्या भाजपा जान-बूझकर भारतीय सेना और तिरंगे का अपमान करने की कोई रणनीति बना रही है?
क्या भाजपा का यह रवैया देशवासियों के लिए गहरा संदेश लेकर आ रहा है?
पूरे देश की जनता अपने सैनिकों की बहादुरी और तिरंगे के सम्मान में गर्व महसूस करती है और इसके लिए अपनी जान देने को तैयार है। ऐसे में भाजपा के नेताओं द्वारा अपमान और नेतृत्व की चुप्पी से देश में भारी निराशा व्याप्त है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: शहर के 12 स्थानों पर लगेगा चेतावनी सायरन, युद्ध जैसी आपात स्थिति में होगा उपयोग
There is no ads to display, Please add some



















































