Jamshedpur: महर्षि भृगुक्षेत्र जिला समिति का विस्तार, बिनोद सिंह बने अध्यक्ष

जमशेदपुर:  महर्षि भृगुक्षेत्र जमशेदपुर की जिला समिति का विस्तार करते हुए बिनोद सिंह को अध्यक्ष और श्रीकांत मिश्रा को सचिव बनाया गया। यह संगठन कोल्हान क्षेत्र में रहने वाले सभी बलिया वासियों के आपसी परिचय और सहयोग के उद्देश्य से कार्य करता है।

इस वर्ष 19 जनवरी को गांधीघाट, मानगो में पहली बैठक हुई थी, जिसमें मकर संक्रांति के मौके पर चिउरा-दही, गुड़, तिलकुट और आलू-गोभी की सब्जी के साथ आपसी परिचय कराया गया। इसके बाद 1 मार्च को होली मिलन, 8 अप्रैल को मंगल पांडेय की पुण्यतिथि और 8 जुलाई को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई।

संगठन के सदस्यों ने बताया कि आने वाले समय में बलिया वासियों के सुख-दुख में यह संस्था सक्रिय भूमिका निभाएगी। जिला समिति के विस्तार की घोषणा मीडिया प्रभारी और पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर की। उन्होंने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

World Tribal Day 2025: आदिवासी दिवस पर जानिए साहस, बलिदान और गौरव की अमर कहानियाँ – धरती आबा से द्रौपदी मुर्मू तक! जिन्होंने बदला इतिहास

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *