Jamshedpur : मानगो पुलिस ने धोखाधड़ी के फरार आरोपियों के घर पर चिपकाया इश्तहार, सरेंडर नहीं करने पर कुर्की जब्ती की दी चेतावनी

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र में ठगी और धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों पर दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घोटाला संख्या 201/2025 में नामजद आरोपी राहुल कुमार तिवारी उर्फ राहुल तिवारी, बबीता तिवारी, रोहित कुमार और माधुरी तिवारी के खिलाफ मानगो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज है। आरोपियों का पता डुप्लेक्स एस-92, दयाल सिटी, छोटा गोविंदपुर, थाना परसुदीह, जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर बताया गया है, जहां पुलिस की टीम ने पहुंचकर घर पर गिरफ्तारी संबंधी नोटिस चस्पा किया।

इश्तहार चस्पा करती पुलिस

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहे हैं शुक्रवार को मानगो पुलिस टीम ने दयाल सिटी स्थित उक्त आवासीय परिसर में पहुंचकर घर के मुख्य द्वार पर नोटिस चिपकाया। साथ ही लाउडस्पीकर और माइक के जरिए कॉलिंग रिकॉर्डिंग कर इलाके में घोषणा की गई, जिसमें स्पष्ट कहा गया कि आरोपी न्यायिक प्रक्रिया से बचने की कोशिश कर रहे हैं और बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद अदालत और पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अगले चरण में कानूनी कार्रवाई और तेज की जाएगी। अगर आरोपी इसी तरह फरार बने रहते हैं तो माननीय अदालत से अनुमति प्राप्त कर उनकी संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घोटाला मामले में वित्तीय लेनदेन और कागजी साक्ष्यों की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मानगो थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपियों को शीघ्र आत्मसमर्पण करने या न्यायालय में उपस्थित होने की सलाह दी गई है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि अगर किसी को इन आरोपियों की लोकेशन या गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल मानगो थाना को सूचित करें।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : GST का अधिकारी बता दुकानदारों को हड़का रहा युवक जांच में निकला फर्जी,  पिटाई के बाद दुकानदारों ने पुलिस को सौंपा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उत्कृष्ट सेवा के लिए जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक को मिला सम्मान , टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को किया सम्मानित

जमशेदपुर : रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि विगत…

Spread the love

Jamshedpur : राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड 3.18 लाख केस का हुआ निष्पादन, 8.16 करोड़ रुपये की राजस्व की हुई प्राप्ति

जमशेदपुर : व्यवहार न्यायालय में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर  से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड 318765 केसों का निपटारा किया गया, जिसमें प्रीलिटिगेशन केस 308616…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time