Jamshedpur: एमजीएम अस्पताल में स्क्रैप नीलामी से 35.50 लाख की आमदनी, निर्माण कार्य होगा तेज

जमशेदपुर:  साकची–डिमना रोड के बीच स्थित एमजीएम अस्पताल परिसर में लंबे समय से जमा स्क्रैप की नीलामी के लिए मंगलवार को निविदा खोली गई। अस्पताल प्रबंधन द्वारा जारी टेंडर में कुल 25 बोलीदाताओं ने भाग लिया। तय प्रक्रिया के अनुसार दोपहर तक पूरी नीलामी प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें सबसे अधिक 35 लाख 50 हजार रुपये की बोली को अंतिम रूप दिया गया।

नीलामी अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर.के. मंधान, उपाधीक्षक डॉ. नकुल चौधरी, एनईपी के डायरेक्टर सह एमजीएम के नोडल पदाधिकारी संतोष गर्ग, जिला लेखा पदाधिकारी और विभिन्न विभागाध्यक्षों की मौजूदगी में कराई गई। सभी निविदा पत्र क्रमवार खोले गए और मूल्यांकन के बाद उच्चतम बोली को स्वीकृति दी गई।

अस्पताल प्रबंधन ने स्क्रैप के लिए 15 लाख 51 हजार रुपये का आरक्षित मूल्य तय किया था, लेकिन बोली इससे कहीं ज्यादा पहुंची। इससे अस्पताल को अच्छा राजस्व मिलेगा, जिसे अन्य जरूरी कार्यों में उपयोग किया जाएगा। प्रबंधन के अनुसार, यह स्क्रैप कई वर्षों से पुराने परिसर में जमा था और नए भवन निर्माण में बाधा बन रहा था।

एमजीएम अस्पताल परिसर में फिलहाल कई भवनों का निर्माण चल रहा है। लंबे समय से पड़े लोहे, पुरानी मशीनों और अनुपयोगी सामान के कारण निर्माण एजेंसियों को काम करने में दिक्कत हो रही थी। जगह की कमी के चलते मशीनों की आवाजाही भी प्रभावित थी। इसे देखते हुए उपायुक्त ने भी स्क्रैप जल्द हटाने के निर्देश दिए थे।

प्रबंधन ने बताया कि नीलामी पूरी होने के बाद चयनित बोलीदाता को तय समय सीमा में स्क्रैप हटाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। स्क्रैप हटने से निर्माण कार्य में तेजी आएगी और परिसर अधिक व्यवस्थित होगा।

अधिकारियों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया में सरकारी नियमों और पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा गया। अस्पताल परिसर के साफ-सुथरे और सुव्यवस्थित होने से मरीजों के साथ-साथ आम लोगों को भी राहत मिलेगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: एग्रिको सिग्नल के पास गैरेज में लगी आग, कार और ऑटो जले

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आजादनगर से बच्चे के अपहरण की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस 

जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र के कुली रोड में सोमवार की रात बच्चे के नाकाम अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल…

Spread the love

Cricket: टाटानगर लीजेंड बनी 2026 वेटरन्स चैंपियन

जमशेदपुर : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *