जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एग्रिको सिग्नल से आगे स्थित एक गैरेज में मंगलवार देर शाम अचानक आग लग गई। गैरेज में खड़ी एक कार और ऑटो में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही कुछ ही मिनटों में लपटें तेज़ हो गईं। गैरेज से उठता धुआं देखकर आसपास के लोग घबरा गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और सिदगोड़ा थाना को सूचना दी।
सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
आग से गैरेज में खड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। गैरेज संचालक ने प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और गैरेज मालिक से पूछताछ भी की जा रही है।
आग और दमकल अभियान के कारण उस इलाके में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। आग बुझने के बाद स्थिति सामान्य हो सकी और लोगों ने राहत की सांस ली।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: CGPC की नई बिल्डिंग में 30 बेड का अस्पताल जल्द होगा शुरू, भगवान सिंह का एलान
There is no ads to display, Please add some



















































