Jamshedpur: CGPC की नई बिल्डिंग में 30 बेड का अस्पताल जल्द होगा शुरू, भगवान सिंह का एलान

जमशेदपुर:  सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा ने मंगलवार को CGPC के प्रधान भगवान सिंह को दूसरी बार अगले तीन वर्षों के लिए प्रधान बनाए जाने पर शॉल और बुकके भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधान भगवान सिंह को वरिष्ठ डॉक्टर राजेंद्र सिंह ने भी फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी।

प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि इस बार फिर से प्रधान बनने के बाद उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने निकट भविष्य में CGPC नई बिल्डिंग में 30 बेड का अस्पताल शुरू करने की योजना की घोषणा की। उन्होंने सिख समाज की सभी महिलाओं के सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने सभी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में एकजुटता ने इस चुनाव में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने आशा जताई कि आगे भी स्त्री सत्संग सभाओं का सहयोग इसी प्रकार मिलता रहेगा।

सभा ने अन्य CGPC पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया, जिनमें उपाध्यक्ष चंचल सिंह, रविंद्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरुचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, और सलाहकार परविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, सुरेंद्र सिंह, करनैल सिंह शामिल थे। सभी को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर प्रधान रविंदर कौर, चेयरमैन कमलजीत कौर, महासचिव परमजीत कौर, गीता कौर, अरविंदर कौर, चरणजीत कौर, जसवीर कौर, बलजिंदर कौर, सरविंदर कौर, जोगिंदर कौर और मनजीत कौर उपस्थित थे। बैठक का संचालन महासचिव अमरजीत सिंह और धन्यवाद ज्ञापन महासचिव गुरुचरण सिंह बिल्ला ने किया।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जिले में मार्च में हुई 48 सड़क दुर्घटनाएं, प्रशासन ने तेज रफ्तार और ड्रिंक एंड ड्राइव को बताया हादसों का प्रमुख कारण

यातायात एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक, सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम पर हुई गहन चर्चा जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में शनिवार को यातायात एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक आयोजित…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो में होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा ने जताया कड़ा विरोध, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, निर्णय वापस नहीं लेने पर आंदोलन की दी चेतावनी

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में की गई 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी के खिलाफ शनिवार को भाजपा ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। भाजपा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time