Jamshedpur: जमशेदपुर में 18वां शरद ऋतु महोत्सव, भजनों और धमाल की होगी अमृत वर्षा

जमशेदपुर:  शहर की धार्मिक संस्था श्री श्याम गुणगान बाल मंडल, जुगसलाई द्वारा 29 और 30 दिसंबर को महेश्वरी मंडल परिसर में 18वां शरद ऋतु महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव की तैयारियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं।

29 दिसंबर, सोमवार को दोपहर 2.31 बजे से विशाल निशान यात्रा महेश्वरी मंडल परिसर से आरंभ होगी। यह मुख्य मार्गों से होते हुए बैकुण्ठ धाम सात मंदिर तक जाएगी। यात्रा का मुख्य आकर्षण होगा:
बाबा श्याम की पालकी
मनमोहक झाँकी
बैंड-बाजा
351 निशान
धमाल की अमृत वर्षा

 

निशान कूपन प्राप्त करने के लिए श्याम प्रेमी निम्नलिखित स्टोर्स से संपर्क कर सकते हैं:
जितेन्द्र फैंसी स्टोर
राणी सती फैंसी स्टोर
राज लक्ष्मी साड़ी सेंटर
श्रृंगार
अंकित कन्फेक्शनरी स्टोर

दूसरे दिन भजनों और राजस्थानी धमाल
30 दिसंबर, मंगलवार को भजनों की अमृत वर्षा का आयोजन होगा। इसके लिए सुप्रसिद्ध गायिका कनिका ग्रोवर (इंदौर) और गायक प्रकाश मिश्रा (कोलकाता) को आमंत्रित किया गया है। वहीं, लौहनगरी के भजन सम्राट अशोक आगीवाल और महावीर अग्रवाल मुन्ना कार्यक्रम का संचालन करेंगे और श्याम बाबा के दरबार में अपनी हाजरी लगाएँगे।

महोत्सव की तैयारियों में जुटे सदस्य
महोत्सव को सफल बनाने के लिए संस्था के अध्यक्ष जितेन्द्र धूत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से सचिव निरज शर्मा, कोषाध्यक्ष सुभाष शर्मा, मनोज शर्मा, पंकज शर्मा, चन्दन शर्मा, राज कुमार मित्तल, जितेश अग्रवाल, विकास शर्मा, सुमित शर्मा (वासु), सौरभ अग्रवाल, कमल पारिक, विमल अग्रवाल, अंकित अग्रवाल और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, 33 शोधार्थियों को पीएचडी और 52 मेधावी छात्रों को मिला पदक

दीक्षांत केवल डिग्री प्राप्ति का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति दायित्व निभाने का संकल्प भी है : राज्यपाल जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में शुक्रवार को चतुर्थ…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा में अवैध लौह अयस्क कारोबार का आरोप, फर्जी कागजात पर बंगाल भेजा जा रहा लौह आयस्क, जांच की मांग

गुवा : नोवामुंडी क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ाजामदा इलाके में कथित अवैध लौह अयस्क खनन और परिवहन को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time