Jamshedpur: परसुडीह में आधी रात हंगामा, नशे में तीन युवकों की मेडिकल संचालक के घर पर तोड़फोड़

जमशेदपुर:  परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा स्थित सिदो-कान्हू मैदान के पास देर रात हंगामा हुआ। अभिषेक मेडिकल के संचालक राज किशोर के घर पर बाइक से पहुंचे तीन नशेड़ी युवकों ने इलाज कराने का दबाव बनाया। मेडिकल बंद होने की वजह से राज किशोर ने उन्हें सुबह आने की बात कही।

सलाह सुनकर युवक भड़क गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। गुस्से में उन्होंने घर के गेट पर लगी प्लास्टिक शीट तोड़ डाली। इसी दौरान युवकों ने धमकी दी कि “बाहर निकले तो अंजाम भुगतना पड़ेगा।”

 

हंगामा कर रहे तीनों युवक लगभग 15 मिनट तक घर के बाहर उत्पात मचाते रहे। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सिदो-कान्हू मैदान के पास लगातार नशेड़ियों का जमावड़ा बढ़ रहा है। यहां अक्सर युवक ब्राउन शुगर का सेवन करते और रात में शोर-शराबा करते दिखते हैं। बताया गया कि तीनों में से एक युवक बाइक से गिरकर घायल हो गया था, इसी वजह से वे आधी रात को इलाज करवाने पहुंचे थे।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की तलाश कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में गश्ती बढ़ाने की भी तैयारी है।

Spread the love

Related Posts

JAC RESULT : अजित क्लासेस बालीगुमा में जैक बोर्ड 12वीं के छात्रों का रिजल्ट शतप्रतिशत

जमशेदपुर : जैक बोर्ड 12वीं का वाणिज्य, विज्ञान और कला का परिणाम जारी हुआ , जिसमें वानिज्य मे 93% और विज्ञान मैं 82% और कला में 96% छात्र – छात्राएं…

Spread the love

Jamshedpur : देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में केन्द्र सरकार के विरुद्ध डीसी ऑफिस पर झामुमो का धरना प्रदर्शन 7 को ।

जमशेदपुर :  झामुमो केन्द्रीय समिति, राँची के निर्देशानुसार झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिला समिति, पूर्वी सिंहभूम की ओर से 7 मई गुरुवार को समय 11:00 बजे से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time