मुख्यमंत्री ने सकारात्मक कदम उठाने का दिया आश्वासन
जमशेदपुर : जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी ने बृहस्पतिवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाक़ात की. इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के पटमदा-बोड़ाम क्षेत्र की 23 सड़कों की सूची उन्हें सौंपी तथा यथाशीघ्र निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति देने की मांग की. मुख्यमंत्री ने विधायक मंगल कालिंदी की सभी मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए जनहित में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया. विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि जुगसलाई विधानसभा की जनता की समस्या दूर करने में वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। ग्रामीणों के इच्छा के अनुरूप क्षेत्र का विकास किया जा रहा है. सड़क और पुल-पुलिया का क्षेत्र में बिछाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड की नई शराब नीति में बदलाव की मांग, NCP नेता ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
There is no ads to display, Please add some



















































