Jamshedpur: 100 से अधिक मरीजों को मिला निःशुल्क फिजियोथेरेपी, सहजानंद संस्थान ने लगाया सेवा शिविर

जमशेदपुर:  स्वामी सहजानंद सरस्वती संस्थान, गोविंदपुर की ओर से आज एक निःशुल्क फिजियोथेरेपी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन जीवन ज्योति फिजियोथेरेपी केंद्र के माध्यम से डॉ. गौतम कुमार भारती के नेतृत्व में किया गया।

इस शिविर में गोविंदपुर और आसपास के क्षेत्रों से आए 100 से अधिक मरीजों को हड्डी और नस से जुड़ी विभिन्न बीमारियों के लिए परामर्श और उपचार प्रदान किया गया। मरीजों को फिजियोथेरेपी सेवाओं के साथ-साथ मेडिसिन प्रिस्क्रिप्शन और नियमित व्यायाम के लिए सलाह भी दी गई।

कार्यक्रम के आयोजन में संस्थान के अध्यक्ष जलेसर प्रसाद सिंह और सचिव ओम शंकर की सक्रिय भूमिका रही। इसके अलावा अर्जुन कुमार, विवेक सिंह, देवभूषण रिशु, सोनी जी समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।

शिविर में संघ से जुड़े स्वयंसेवकों ने भी अपना पूर्ण सहयोग दिया। उत्पल, अजय और रमाशंकर जैसे स्वयंसेवकों ने शिविर की व्यवस्था और संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

इसे भी पढ़ें : 

Jharkhand: शिक्षक की मार से छात्र का कान फटा, पिता ने थाने में दी शिकायत, DGP व मुख्यमंत्री को भी भेजा पत्र

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पारडीह के गोल्डन लीफ रिसॉर्ट से धराया अपराधकर्मी मनीष सिंह, गुप्त सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

जमशेदपुर : कारोबारियों के लिए मुश्किल पैदा कर रहा अपराधी मनीष सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि उसकी गिरफ्तारी पारडीह स्थित गोल्डन लीफ रिसोर्ट…

Spread the love

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *