Jamshedpur : एमटीएमएच इंप्लाइज यूनियन के सेक्रेटरी पी. गेरेश्वर राव का निधन, इंटक परिवार ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : एमटीएमएच इंप्लाइज यूनियन की सेक्रेटरी स्वर्गीय पी गेरेश्वर राव का देहांत शनिवार को टीएमएच में हो गया था । उन्होंने इंटक परिवार के साथ बहुत दिनों तक मजदूरों की सेवा की एवं एमटीएमएच के कर्मचारी एवं यूनियन के सचिव पद पर वह सेवा दे रहे थे । रविवार को 11.30 बजे एमटीएमएच से उनका पार्थिव शरीर लाया गया ।  सारे कर्मचारी एवं स्टाफ के साथ इंटक परिवार उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेगा । फिर भुइयाँडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा ।

सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और मोक्ष प्रदान करें। दुःख की घड़ी में जॉइन्ट एक्शन कमिटी, जिला युथ इंटक, जिला महिला इंटक एवं समस्त इंटक परिवार उनके परिवार के साथ हैं एवं दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हैं ।  प्रदेश इंटक के अध्यक्ष राकेशेश्वर पांडे, यूथ इंटक के अध्यक्ष राजेश सिंह राजू एवं उनकी पूरी टीम, राष्ट्रीय महिला इंटक के अध्यक्ष  देविका सिंह एवं उनकी पूरी टीम, परविंदर सिंह सोहल मनोज कुमार सिंह, पंकज सिंह, श्रीकांत सिंह,विजय खान, उषा सिंह, विनोद राय, महेंद्र मिश्रा, , संजीव श्रीवास्तव, शिखा चौधरी,पिंटू श्रीवास्तव, अंजनी कुमार, के पी तिवारी, राणा सिंह, अमन जी, डी एन पांडे, प्रवीण सिंह, जयंती देवी,दिलीप भारद्वाज,रीना सिंह, दिलीप कुमार , संजय मुखी,अमित सरकार दद्दन सिंह, विक्की श्रीवास्तव, एवं इंटक परिवार के कई सदस्य ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।

इसे भी पढ़ें : Pamban Bridge Inauguration: रामनवमी पर भारत को मिला पहला ‘उठता हुआ’ समुद्री पुल, PM Modi देश को देंगे तकनीकी तोहफा

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : स्वर्णरेखा नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्णरखा नदी से एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी. सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने नदी किनारे पानी…

    Spread the love

    Baharagoda : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले प्रथम छात्र सुभ्र कांति घोष को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

    बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र के रंगुनिया स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सोमवार को विद्यालय के प्रथम छात्र स्व. सुभ्र कांति घोष की चतुर्थ पुण्यतिथि अत्यंत भावपूर्ण वातावरण में मनाई…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *