Jamshedpur: जमशेदपुर में जलजमाव से हालात गंभीर, राहत में जुटी NDRF

जमशेदपुर:  भारी वर्षा के चलते खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है. इसके कारण निचले और तटीय क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. हालात को देखते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है. बागबेड़ा नया बस्ती जैसे इलाकों से पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के लिए NDRF की टीम सक्रिय है. स्थानीय प्रशासन का सहयोग भी लगातार मिल रहा है.

पटमदा प्रखंड के एक गांव में वर्षा से एक असहाय विधवा महिला का घर क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना मिलते ही अंचल अधिकारी ने मौके पर पहुँचकर तिरपाल उपलब्ध कराया. जिला प्रशासन के सभी प्रखंडों में भी नुकसान का आकलन और आवश्यक राहत कार्य किए जा रहे हैं.

नगर निकायों और प्रखंड अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी का निर्देश दिया गया है. उपायुक्त ने यह सुनिश्चित करने को कहा है कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद दी जाए और जनहानि की कोई आशंका न रहे.

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें, नदी किनारे न जाएं और सुरक्षित ऊँचे स्थानों पर रहें. सतर्क रहें, सुरक्षित रहें.

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: स्वर्णरेखा-खरकई उफान पर – नदियों के रौद्र रूप से डरे घाटवासी, प्रशासन अलर्ट

Spread the love

Related Posts

Gamharia : टायो कालोनी के आयुष कुमार ने सीविल सेवा परीक्षा में लाया 143 रैंक, कोलकाता में टीसीएस में हैं कार्यरत

ग़म्हरिया : टायो कालोनी के रहने वाले आयुष कुमार ने यूपीएससी में 143 रैंक लाकर आईपीएस बने। उन्हें पहले प्रयास में ही यह सफलता हासिल हुई है। शुक्रवार को यूपीएससी का…

Spread the love

Jamshedpur : कीताडीह में शराब के नशे में युवक ने काटी गर्दन की नस, गंभीर हालत में MGMCH में कराया गया भर्ती 

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कीताडीह ग्वालापट्टी में शुक्रवार की रात एक युवक ने आपसी विवाद के दौरान गले की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। गंभीर रूप…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *