Jamshedpur : परसुडीह के आलू कारोबारी ने थाना की कार्यशैली पर उठाए सवाल, FIR की बजाय समझौता का बनाया जा रहा दबाव, एसएसपी से शिकायत

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पास रहने वाले आलू कारोबारी मोती लाल यादव ने थाना की कार्यशैली से नाराज होकर एसएसपी से लिखित शिकायत की है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि 21 फरवरी की शाम उनके और उनके बेटे के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई के बजाय समझौता कराने का दबाव बनाया जा रहा है।मोती लाल यादव के अनुसार विवाद मामूली कहासुनी से शुरू हुआ, लेकिन देखते ही देखते गंभीर झड़प में बदल गया। उनका आरोप है कि करीब 8–10 लोग उनकी दुकान में पहुंचे और चापड़ व मुक्कों से हमला कर दिया। हमले में उनके बेटे सुभम यादव को गंभीर चोटें आईं। बताया गया कि सुभम का सिर फट गया, दाहिना हाथ चापड़ से कट गया और कुछ दांत भी टूट गए।घटना के तुरंत बाद परिजनों ने सुभम यादव को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज कराया गया। इसके बाद थाना में लिखित शिकायत दी गई। मोती लाल यादव का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बाद छोड़ दिया और मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया।पीड़ित कारोबारी ने यह भी आरोप लगाया कि अब आरोपी गुट बनाकर उनके घर और दुकान की रेकी कर रहे हैं। उनके पास धारदार हथियार और पिस्टल होने की सूचना मिली है, जिससे परिवार में दहशत का माहौल है। भय के कारण दुकान खोलना और सामान्य जीवन जीना मुश्किल हो गया है।मंगलवार को पीड़ित परिवार एसएसपी कार्यालय पहुंचा और न्याय की मांग करते हुए शिकायत पत्र सौंपा। मोती लाल यादव ने कहा कि पुलिस की शिथिलता के कारण उनकी और परिवार की जान को गंभीर खतरा बना हुआ है। मामले में पुलिस अधिकारियों की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कदमा में मंदिर की दानपेटी से चोरी करने वाला धराया, चोरी की गई नकदी बरामद 

Spread the love

Related Posts

Gua : सारंडा में वन अग्नि रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान

गुआ (पश्चिम सिंहभूम) : वन प्रमंडल पदाधिकारी, सारंडा वन प्रमंडल एवं संलग्न पदाधिकारियों के निर्देशानुसार सारंडा कला मंच, गुआ साईं के स्थानीय कलाकारों द्वारा गुआ प्रक्षेत्र के विभिन्न गाँवों में वन…

Spread the love

Chaibasa : चिरुकबेड़ा वनग्राम में विधायक सोनाराम सिंकु के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर

चाईबासा : जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आराहासा पंचायत के राजस्व ग्राम बाईहातु स्थित वनग्राम चिरुकबेड़ा में पिछले चार-पांच महीनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time