Jamshedpur: राजभवन पहुंचा स्वदेशी जागरण मंच, राज्यपाल को दिया SJMDC के वार्षिक सम्मेलन का न्योता

जमशेदपुर: स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी झारखंड माइक्रोवेलफेयर डेवलपमेंट सेंटर के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्हें SJMDC के 12वें वार्षिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया.

प्रतिनिधिमंडल में मंच के अखिल भारतीय सह पर्यावरण प्रमुख बन्दे शंकर सिंह, केंद्र निदेशक अशोक गोयल, प्रांत प्रचार प्रमुख अमित मिश्रा, एवं युवा प्रमुख पंकज सिंह शामिल थे.

राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान कहा कि वे स्वदेशी जागरण मंच के कार्यों और अभियानों से पहले से ही भलीभांति परिचित हैं. विशेष रूप से मंच द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने की योजना की उन्होंने मुक्त कंठ से प्रशंसा की.

उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी और समाज में फैले सूधखोरी जैसे शोषणकारी व्यापार की रोकथाम में मददगार सिद्ध होगी.

राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे आगामी सम्मेलन में उपस्थित रहने का हरसंभव प्रयास करेंगे. साथ ही, स्वदेशी और विदेशी वस्तुओं की सूची भेंट किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सड़क किनारे मोबाइल कवर बेच कर NEET क्रैक करने वाले को “समर्पण” ने किया सम्मानित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : गोविंदपुर के राजेश कुमार रहस्यमय ढंग से लापता, गोविंदपुर थाने में परिजनों ने दर्ज करायी गुमशुदगी की रिपोर्ट

जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर सामुदायिक विकास के पास रहने वाले राजेश कुमार उर्फ स्वामी राजेश आजाद विगत रविवार तड़के 3 : 30 बजे से रहस्यमय ढंग से लापता है। दु:ख…

Spread the love

Jamshedpur : मिर्जाडीह तालाब एवं सार्वजनिक रास्ते को मुक्त कराने की मांग, जेएचआरएएस ने आयुक्त को सौैंपा मांग पत्र

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जाडीह गांव में तालाब की भराई एवं सार्वजनिक रास्ते पर कथित अतिक्रमण के मामले को लेकर झारखंड ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन (जेएचआरएएस) ने कोल्हान प्रमंडल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time