जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के रोड नंबर 1 में पार्किंग को लेकर शुरू हुआ एक मामूली विवाद अचानक गंभीर झड़प में बदल गया। जानकारी के अनुसार, गाड़ी को घर के मुख्य दरवाजे के सामने खड़ा करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में तब्दील हो गई। घायल इमामुल अली का कहना है कि उनके बड़े भाई शौकत अली के दामाद द्वारा अक्सर वाहन दरवाजे के सामने खड़ा कर दिया जाता था, जिससे आने-जाने में दिक्कत होती थी। इसी बात को लेकर शाम करीब 6 बजे विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान शौकत अली ने बाहर आकर अपने भतीजे को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। स्थिति बिगड़ने पर आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप किया। घायल इमामुल अली को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर मानगो थाना में शिकायत दर्ज की गई है और पुलिस जांच में जुटी है। दूसरे पक्ष से संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। इलाके में एहतियातन निगरानी बढ़ा दी गई है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आजादनगर से बच्चे के अपहरण की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस