Jamshedpur: जमशेदपुर में शाकंभरी माता का वार्षिक महोत्सव जनवरी में, रिया – सोमी चौधरी की जोड़ी करेगी मंगलपाठ

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में 3 जनवरी 2026, शनिवार को श्री शाकंभरी माता का 12वां वार्षिक महोत्सव भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मंगलपाठ का विशेष आयोजन होगा और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन श्री शाकंभरी माता परिवार, टाटानगर द्वारा किया जा रहा है। आमंत्रित कलाकार रिया चौधरी और सोमी चौधरी की जोड़ी मंगलपाठ का वाचन करेगी। साथ ही भजनों की अमृत वर्षा, भव्य दरबार, गजरा उत्सव, चूड़़ी उत्सव, ज्योत प्रज्ज्वलन, छप्पन भोग और प्रसाद वितरण भी कार्यक्रम का आकर्षण होगा।

इस वर्ष मंगलपाठ में प्रवेश के लिए “पहले आओ-पहले पाओ” के आधार पर कूपन का वितरण किया जा रहा है। कूपन प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
9102226494, 8340269770, 7717780276, 9430111156, 7004495243, 9932765453, 9334954123, 7004950754।

संस्था की अध्यक्ष नीतू हरनाथका ने बताया कि इस धार्मिक महोत्सव को सफल बनाने में संस्था की सभी महिलाएं पूरी मेहनत और लगन के साथ जुटी हुई हैं।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आजादनगर से बच्चे के अपहरण की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस 

जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र के कुली रोड में सोमवार की रात बच्चे के नाकाम अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल…

Spread the love

Cricket: टाटानगर लीजेंड बनी 2026 वेटरन्स चैंपियन

जमशेदपुर : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *