Jamshedpur: दीपावली की रात टेल्को में बवाल, नशे में धुत युवकों ने परिवार पर किया हमला

जमशेदपुर:  दीपावली की खुशियों के बीच टेल्को थाना क्षेत्र के रामाधीन बागान में दीपावली की रात हंगामे का माहौल बन गया। रात करीब साढ़े 10 बजे मंदिर के पीछे कुछ युवक शेड में बैठकर नशा कर रहे थे। पास में रहने वाले परिवार ने जब इसका विरोध किया, तो युवकों ने गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया।

विवाद बढ़ने पर नशे में धुत युवकों ने अपने करीब 30-35 साथियों को बुला लिया। सभी ने मिलकर ईंट और लाठी से हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में दो महिलाओं समेत लगभग छह लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि इस तरह की घटना पहले भी तीन बार हो चुकी है, लेकिन अब तक पुलिस ने किसी ठोस कार्रवाई नहीं की है। परिवार के लोग डर के साये में हैं और किसी बड़ी वारदात की आशंका जता रहे हैं।

घटना के बाद पीड़ितों ने टेल्को थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे वरीय अधिकारियों से मिलकर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग करेंगे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बिरसा सेना ने ग्राम सभा के निर्णय के बाद देवघर मौजा की जमीन पर मूल रैयत को दिलाया दखल कब्जा

जमशेदपुर : देवघर मौजा के खाता संख्या 113, प्लॉट संख्या 1088 (रकबा-1.25 एकड़) पर शुक्रवार को बिरसा सेना ने रैयत कांदरा मांझी को कब्जा दिलाया। इस संबंध में ग्राम सभा…

Spread the love

Jamshedpur : साकची अग्रसेन भवन में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप 12 को, 1000 यूनिट रक्त संग्रह का है लक्ष्य

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, अग्रवाल युवा मंच जमशेदपुर एवं मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 12 अप्रैल को  अग्रसेन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time