Jamshedpur: शास्त्रीनगर में जलजमाव पीड़ितों के लिए बना सहारा ‘सारथी’, बांटा राहत का भोजन

जमशेदपुर:  लगातार हो रही भारी बारिश और खरकई व स्वर्णरेखा नदियों के जलस्तर में वृद्धि से शहर के कई हिस्सों में भीषण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. इसी क्रम में शनिवार को सामाजिक संस्था ‘सारथी’ ने कदमा के शास्त्रीनगर क्षेत्र (ब्लॉक 1, 3 और 6) में राहत कार्य शुरू किया.

सारथी की संस्थापक पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने बस्ती क्षेत्र में फंसे करीब 300 से अधिक लोगों के बीच 200 पैकेट भोजन बांटे. इनमें महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक थी. भोजन के साथ बिस्कुट, फल और ब्रेड जैसी आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई.

एनडीटीएफ बचाव दल की मदद से कुछ परिवारों को सुरक्षित उनके जलमग्न घरों से बाहर निकाला गया. वहीं, बिजली के झटके की आशंका को देखते हुए सारथी टीम ने स्थानीय विधायक को सूचित किया और बिजली आपूर्ति रोकने की कार्रवाई में समन्वय किया.

सारथी संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में सक्रिय रही है. इस राहत अभियान के माध्यम से संस्था ने एक बार फिर संकट में लोगों के साथ खड़े रहने की अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया.

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: भागवत कथा के पांचवें दिन बाल गोपाल की लीलाओं से गूंजा बिष्टुपुर मंदिर, भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *