Jamshedpur: स्कूल-कॉलेज के आसपास नशा बेचने वालों पर सख्ती, पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई के निर्देश

जमशेदपुर:  समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में ड्रग्स के अवैध व्यापार, बिक्री, परिवहन और सेवन पर रोक लगाने को लेकर चल रहे अभियानों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, एसडीएम धालभूम चंद्रजीत सिंह, एसडीपीओ घाटशिला अजीत कुजूर, डीएसपी भोला प्रसाद, ड्रग्स इंस्पेक्टर सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के 100 मीटर के दायरे में नशापान से जुड़ी किसी भी वस्तु की बिक्री हर हाल में रोकी जाए। उन्होंने स्कूली बच्चों के बीच जागरूकता अभियान चलाने और ठेला-गुमटी में सिगरेट व अन्य नशीली वस्तुओं की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और युवाओं को इसके दुष्परिणामों से लगातार अवगत कराया जाए।

बैठक में सभी स्कूल और कॉलेज परिसरों के आसपास विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया गया ताकि छात्र-छात्राएं नशे की गिरफ्त में न आएं। वरीय पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि इंटेलिजेंस मजबूत करें और नशा कारोबारियों के खिलाफ औपचारिक कार्रवाई नहीं, बल्कि पूरे नेटवर्क को उजागर करते हुए कठोर कदम उठाएं। ड्रग पेडलरों की पूरी चेन तक पहुंचने का निर्देश भी दिया गया।

इसके साथ ही पुलिस, उत्पाद विभाग, ड्रग्स इंस्पेक्टर और अन्य विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाने की बात कही गई। अभिभावकों और युवाओं को नशे से होने वाले नुकसान और इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देने पर भी बल दिया गया।

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी ड्रग्स के अवैध व्यापार, सेवन या परिवहन की जानकारी मिले तो तुरंत टोल फ्री नंबर 112 या पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0657-2431028 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: पति की मौत के बाद ससुराल से निकाली गई महिला, सिटी एसपी से लगाई न्याय की गुहार

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आजादनगर से बच्चे के अपहरण की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस 

जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र के कुली रोड में सोमवार की रात बच्चे के नाकाम अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल…

Spread the love

Cricket: टाटानगर लीजेंड बनी 2026 वेटरन्स चैंपियन

जमशेदपुर : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *