Jamshedpur: टाटा अल्ट्रा रनस्केप्स-2 लॉन्च, जमशेदपुर रनजीनियर्स को मिला शानदार अवसर

जमशेदपुर:  टाटा अल्ट्रा मैराथन 2026 के प्रमोशन के लिए रनस्केप्स-2.0 एपिसोड-3 शुक्रवार शाम 7 बजे टाटानगर, जमशेदपुर में लॉन्च हुआ। इस मौके पर जमशेदपुर रनजीनियर्स टीम के धावकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिला।

पिछले दिनों शुटिंग के लिए टीम कोलकाता से जमशेदपुर आई थी। शहर के जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जुबली पार्क, कदमा, सोनारी, साकची, बिष्टुपुर, डोबो, मैरीन ड्राइव सहित दर्जनों क्षेत्रों में शुटिंग की गई। इस दौरान जमशेदपुर रनजीनियर्स ग्रुप के धावकों ने शानदार प्रदर्शन किया। शुटिंग लगभग 6–7 घंटे तक चली और सभी धावकों ने अपना बेस्ट दिया।

टाटा अल्ट्रा मैराथन का आयोजन लोनावाला की ऊंची चोटी पर मध्यरात्रि में होता है। 35 किमी की मैराथन सुबह 2:30 बजे शुरू होती है, जबकि 50 किमी की मैराथन रात 1:30 बजे शुरू होती है। यह दौड़ 2608 फीट की ऊंचाई पर आयोजित होती है, जो इसे और चुनौतीपूर्ण बनाती है।

जमशेदपुर रनजीनियर्स ग्रुप के टीम मैनेजर अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि टाटा अल्ट्रा मैराथन ने जमशेदपुर टीम पर भरोसा जताया, जो हमारे लिए गर्व की बात है। धावकों ने शुटिंग टीम का भरपूर साथ दिया और बेहतरीन प्रदर्शन किया।

अरूपानंद महतो, अभिषेक पाण्डेय, दीपक कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, प्रभाकर कुमार, अमर कुमार, मनीष कुमार, कुलदीप सिंह, रणधीर कुमार, अरूणजय कुमार, दीपक कुमार – 2, रविन्द्र कुमार और मनीष ने इस शुटिंग में भाग लिया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: वर्ल्ड हार्ट डे पर टाटा मोटर्स अस्पताल में वॉकथॉन आयोजित, नागरिको ने बढ़ – चढ़ कर लिया हिस्सा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में भाई बहन की पिटाई करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के रहने वाले भाई बहन का परीक्षा में कम अंक आने पर काफी पिटाई करने वाले शिक्षक प्रभात कुमार भगत को जुगसलाई पुलिस ने शनिवार…

Spread the love

Jamshedpur : झामुमो संपर्क कार्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन, अल्लाह से विश्व शांति की मांगी दुआ

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला संपर्क कार्यालय में पूर्वी सिंहभूम जिला के तरफ से झामुमो के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल एवं शेख बदरूदीन के नेतृत्व में इफ्तार पार्टी का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time