Jamshedpur: वर्ल्ड हार्ट डे पर टाटा मोटर्स अस्पताल में वॉकथॉन आयोजित, नागरिको ने बढ़ – चढ़ कर लिया हिस्सा

जमशेदपुर:  वर्ल्ड हार्ट डे के अवसर पर टाटा मोटर्स अस्पताल के सौजन्य से शनिवार को वॉकथॉन आयोजित किया गया। सुबह 6:15 बजे प्लांट हेड सुनील तिवारी ने बैलून उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, डॉक्टर टीम, कर्मचारी, नर्सेस, स्कूली बच्चे और कॉलोनीवासी उपस्थित थे।

दौड़ का उद्देश्य लोगों को दिल की सेहत के प्रति जागरूक करना और उन्हें नियमित रूप से व्यायाम के लिए प्रेरित करना था। दौड़ को प्लांट हेड सुनील तिवारी और यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में शामिल सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई और इसे सफल बनाया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सुनील तिवारी ने कहा, “खुद के लिए रोजाना 45 मिनट समय निकालिए। यदि आप सप्ताह में 5 दिन 6–8 हजार स्टेप चलते हैं तो स्वास्थ्य के लिए यह बहुत लाभकारी होगा। वॉकथॉन में किसी को एंबुलेंस की जरूरत नहीं पड़ी, यह दर्शाता है कि आप सभी स्वस्थ हैं।” उनके मजाकिया अंदाज ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और कार्यक्रम में उत्साह और बढ़ा दिया।

यूनियन महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण हैं। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने नियमित वॉक पर जोर दिया। डॉक्टर संजय कुमार ने कहा कि चलना जीवन के लिए ईएमआई लेने जैसा है—जो लगातार किया जाए तो स्वास्थ्य हमेशा बना रहता है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन यूनियन महामंत्री आरके सिंह ने किया। इस वॉकथॉन में ढाई से तीन सौ लोग शामिल हुए, जो पिछले वर्षों की तुलना में कई गुना अधिक है, यह दर्शाता है कि लोगों का स्वास्थ्य के प्रति रुझान बढ़ रहा है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Rambha College में मां दुर्गा के नौ रूपों का रंगारंग प्रदर्शन, गरबा और धूणाची नृत्य ने बढ़ाई उत्सव की धूम

Spread the love

Related Posts

JAC RESULT : अजित क्लासेस बालीगुमा में जैक बोर्ड 12वीं के छात्रों का रिजल्ट शतप्रतिशत

जमशेदपुर : जैक बोर्ड 12वीं का वाणिज्य, विज्ञान और कला का परिणाम जारी हुआ , जिसमें वानिज्य मे 93% और विज्ञान मैं 82% और कला में 96% छात्र – छात्राएं…

Spread the love

Jamshedpur : देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में केन्द्र सरकार के विरुद्ध डीसी ऑफिस पर झामुमो का धरना प्रदर्शन 7 को ।

जमशेदपुर :  झामुमो केन्द्रीय समिति, राँची के निर्देशानुसार झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिला समिति, पूर्वी सिंहभूम की ओर से 7 मई गुरुवार को समय 11:00 बजे से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time