Jamshedpur: बिस्टुपुर में जे.एम.ए स्टोर्स में 12 लाख की चोरी, 20 वर्षों से कार्यरत स्टाफ गिरफ्तार

जमशेदपुर: बिस्टुपुर थाना क्षेत्र में 1 दिसंबर को जे.एम.ए स्टोर्स के कार्यालय से लगभग 12 लाख 47 हजार रुपये चोरी होने की घटना सामने आई थी। चोरी की लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की।

जाँच के दौरान पुलिस ने स्टाफ सदस्य रवि रंजन को हिरासत में लिया। गहन पूछताछ में उसने चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। जांच में पता चला कि चोरी किए गए पैसों में से 8 लाख 91 हजार 500 रुपये ही वहीँ कार्यालय में छुपाए गए थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया।

 

रवि रंजन का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और वह लगभग 20 वर्षों से स्टोर में कार्यरत था। चोरी के दिन कैशियर छुट्टी पर था। रवि ने लॉकर की चाबी रखने का स्थान देख लिया और मौका पाकर चोरी को अंजाम दिया।

 

पुलिस ने अभियुक्त रवि रंजन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Spread the love
  • Related Posts

    Cricket: टाटानगर लीजेंड बनी 2026 वेटरन्स चैंपियन

    जमशेदपुर : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में…

    Spread the love

    Adityapur : सालडीह बस्ती में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, गोली लगने से युवक घायल, TMH में भर्ती

    आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के समीप सोमवार देर रात दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद फायरिंग…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *