जमशेदपुर: आजादनगर थाना पुलिस ने पटमदा डीएसपी के सहयोग से शुक्रवार को एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 27 बोतल (कुल 2700 मिलीलीटर) प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि इमरान खान उर्फ विक्की (25), जो आजादनगर चेपापुल का रहने वाला है, और एक नाबालिग युवक, मुर्दा मैदान के पास प्रतिबंधित कफ सिरप की खरीद-बिक्री कर रहे थे। यह कार्रवाई मंगलवार को पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में की गई।
डीएसपी ने बताया कि जिला में अवैध मादक पदार्थों के व्यापार पर रोक लगाने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी थे। इसी के तहत मिली सूचना के बाद छापेमारी की गई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया।
पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।