Jamshedpur : गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में जमशेदपुर से दो गिरफ्तार, अपराधियों को फंडिंग करने का है आरोप

जमशेदपुर : गैंगस्टर विक्रम शर्मा की देहरादून में हुई हत्या के मामले का देहरादून पुलिस ने खुलासा कर दिया है. उत्तराखंड एसटीएफ और पुलिस ने संयुक्त रुप से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

इस मामले में दो आरोपी फरार है. पुलिस ने इसको लेकर संवाददाता सम्मेलन किया और पूरे कांड का खुलासा किया. 13 फरवरी को देहरादून के डालनवाला क्षेत्र स्थित सिलवर सिटी मॉल में अज्ञात हमलावरों ने गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले की जांच की गयी. जांच में पता चला कि तीन हमलावर बाइक से आये थे और वारदात के बाद सहस्त्रधारा क्षेत्र में वाहन बदलकर हरिद्वार भाग गये थे. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल में लाये गये मोटर साइकिल को बरामद किया है. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें जमशेदपुर के जुगसलाई के एमइ स्कूल रोड के बाबा बरोदा अपार्टमेंट निवासी अक्षत ठाकुर उर्फ संजीव कुमार और बागबेड़ा के गाढ़ाबासा निवासी राजकुमार शामिल है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में पुलिस को जमशेदपुर के टंगरा निवासी अंकित वर्मा, आशुतोष सिंह, बागबेड़ा गाढ़ाबासा निवासी विशाल सिंह, बागबेड़ा निवासी आकाश कुमार प्रसाद, यशराज और जीतेंद्र कुमार साहू की तलाश है. पुलिस ने बताया कि हत्या पुरानी आपराधिक रंजिश और वर्चस्व स्थापित करने की साजिश के तहत की गयी थी. पुलिस के अनुसार हत्या की योजना लंबे समय से बनायी जा रही थी और इसके लिए आरोपियों ने अलग अलग राज्यों में अपना ठिकाना बनाया था. पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए छापामारी की जा रही है और आरोपियों को पकड़वाने वाले को 25 – 25 हजार रुपये ईनाम के तौर पर दिया जायेगा. पुलिस ने हत्या के पीछे सारिका इंटरप्राइजेज और रेलवे के फूड सप्लाई टेंडर के विवाद को भी माना है.पुलिस साजिश की फंडिंग को भी खंगाल रही है. आरोपियों के बैंक एकाउंट को फ्रीज कर दिया है. यह भी खुलासा किया गया है कि देहरादून का कोई अपराधी या किसी व्यक्ति ने उनको कोई मदद नहीं की है. पुलिस को यह बात भी मालूम चला है कि इस घटना को अंजाम देने के लिए उस जिम में एक आरोपी अंकित वर्मा ने दाखिला ले लिया था, जहां विक्रम शर्मा जिम जाता था. जिम में इंट्री लेना हत्यारों के लिए आसान था. उसने सामान्य तौर पर एक आइडी जमा की और फिर सदस्य बन गया था. इस कांड में अपराध की दुनिया में अखिलेश सिंह का गुरु कहे जाने वाले विक्रम शर्मा के भाई अरविंद शर्मा का नाम भी सामने आया था, लेकिन उस पर अब तक आरोप साबित नहीं हुई है. हत्याकांड में अखिलेश सिंह की भूमिका क्या है, उसकी भी जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : Adityapur : निकाय चुनाव विवाद में युवक पर चाकू से हमला, टीएमएच में भर्ती, आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर Professional College को मिली मंजूरी, 2026-27 से शुरू होंगे कोर्स,  कोल्हान के युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

विधायक पूर्णिमा साहू के लगातार प्रयासों के बाद सरकार ने दी स्वीकृति जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर और कोल्हान क्षेत्र के निवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय…

Spread the love

Jamshedpur : बर्मामाइंस से 18 लीटर अवैध बिदेशी व सोपोडेरा से 30 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद

होली पर्व को लेकर उत्पाद विभाग ने चलाया छापेमारी अभियान जमशेदपुर : आसन्न होली पर्व के मद्देनज़र अवैध शराब की बिक्री एवं निर्माण के विरुद्ध उत्पाद विभाग द्वारा सघन अभियान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *