Jamshedpur: अंडर-17 वॉलीबॉल में पूर्वी सिंहभूम की टीम बनी स्टेट चैंपियन, ब्वॉयज टीम को तीसरा स्थान

जमशेदपुर:  राज्य स्तरीय स्कूली वॉलीबॉल प्रतियोगिता (अंडर-17) में पूर्वी सिंहभूम की बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्टेट चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में टीम ने लातेहार को सीधे सेटों में 2-0 से हराया। विजेता टीम की कप्तान तृप्ति मिंज रहीं, जिनके नेतृत्व में टीम ने उम्दा खेल दिखाया।

उसी प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग में जिले की ब्वॉयज टीम ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टीम ने कोडरमा को 2-0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इस टीम का नेतृत्व सत्यम बाग ने किया।

जिले के खिलाड़ियों की इस सफलता पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दोनों टीमों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जिले के बच्चे खेल के क्षेत्र में लगातार अपनी प्रतिभा से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएं, यह पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर सहयोग करता रहेगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

JKS Inter College में विधायक सरयू राय ने किया 7 नए कमरों का उद्घाटन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में भाई बहन की पिटाई करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के रहने वाले भाई बहन का परीक्षा में कम अंक आने पर काफी पिटाई करने वाले शिक्षक प्रभात कुमार भगत को जुगसलाई पुलिस ने शनिवार…

Spread the love

Jamshedpur : झामुमो संपर्क कार्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन, अल्लाह से विश्व शांति की मांगी दुआ

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला संपर्क कार्यालय में पूर्वी सिंहभूम जिला के तरफ से झामुमो के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल एवं शेख बदरूदीन के नेतृत्व में इफ्तार पार्टी का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time