जमशेदपुर: राज्य स्तरीय स्कूली वॉलीबॉल प्रतियोगिता (अंडर-17) में पूर्वी सिंहभूम की बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्टेट चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में टीम ने लातेहार को सीधे सेटों में 2-0 से हराया। विजेता टीम की कप्तान तृप्ति मिंज रहीं, जिनके नेतृत्व में टीम ने उम्दा खेल दिखाया।
उसी प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग में जिले की ब्वॉयज टीम ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टीम ने कोडरमा को 2-0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इस टीम का नेतृत्व सत्यम बाग ने किया।
जिले के खिलाड़ियों की इस सफलता पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दोनों टीमों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जिले के बच्चे खेल के क्षेत्र में लगातार अपनी प्रतिभा से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएं, यह पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर सहयोग करता रहेगा।
इसे भी पढ़ें :
JKS Inter College में विधायक सरयू राय ने किया 7 नए कमरों का उद्घाटन
There is no ads to display, Please add some



















































