Jamshedpur : विजय टू खदान दुर्गा पूजा से पूर्व नहीं खुली तो होगा आंदोलन – मुंडा विक्रम चाम्पिया

  • खदान बंदी से मजदूरों में भुखमरी की स्थिति, झारखंड सरकार से जल्द लीज नवीकरण की मांग
  • खदान न खुली तो पुतला दहन और अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

जमशेदपुर : बड़ाजामदा के ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर टाटा स्टील की बंद पड़ी विजय टू खदान को जल्द खोलने की मांग को लेकर बोकना गांव में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता गांव के मुंडा विक्रम चाम्पिया ने की। उन्होंने कहा कि खदान पिछले एक महीने से लीज नवीकरण के अभाव में बंद है, जिससे सैकड़ों मजदूर और वाहन मालिक भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। खदान बंद होने से केवल मजदूर ही नहीं, बल्कि ट्रक ड्राइवर, खलासी, दुकानदार और बाजार भी प्रभावित हुए हैं। कई मजदूर रोजगार के लिए पलायन करने को मजबूर हो गए हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि दुर्गा पूजा से पहले खदान नहीं खुली तो आंदोलन होगा।

इसे भी पढ़ें : Kharagpur : हल्दिया रेलवे स्टेशन के पीआरएस काउंटर से धराया टिकट दलाल, आरपीएफ ने भेजा जेल

खदान बंद होने से ट्रांसपोर्ट और बाजार पर भी पड़ा असर

मुंडा विक्रम चाम्पिया ने कहा कि वह एक गांव के प्रतिनिधि हैं और अपने लोगों की परेशानियों को देखकर चुप नहीं बैठ सकते। उन्होंने झारखंड सरकार से मांग की कि खदान की लीज प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाए ताकि क्षेत्र में रोजगार और खुशहाली लौट सके। उन्होंने कहा कि अगर खदान दुर्गा पूजा से पूर्व नहीं खुली तो चाईबासा उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद भी समाधान नहीं निकला तो 20 गांवों के ग्रामीण आंदोलन की रणनीति बनाएंगे, जिसमें सरकार का पुतला दहन और नोवामुंड़ी-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग को जाम किया जाएगा।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा मेन रोड में धूल प्रदूषण से दुकानदार व ग्रामीण परेशान, प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई की मांग

गुवा : चाईबासा जिले के बड़ाजामदा मेन रोड में भारी धूल प्रदूषण को लेकर दुकानदारों एवं ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। इस संबंध में स्थानीय दुकानदारों और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time