Bahragora: बहरागोड़ा महाविद्यालय में मनाया गया करमा पूजा, ढोल-मांदर की थाप पर झूमे छात्र

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा महाविद्यालय में बुधवार को करमा पूजा उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाई गई। कॉलेज परिसर में स्थित करमा पेड़ के नीचे पुजारी मोतीलाल सिंह मुंडा ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई।

पूजा में कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूजा समाप्ति के बाद सभी उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद वितरित किया गया।

पुजारी मोतीलाल सिंह मुंडा ने करमा पर्व का महत्व समझाते हुए करमा पाठ सुनाया। इस मौके पर छात्राओं ने पारंपरिक गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। ढोल और मांदर की थाप पर विद्यार्थी और ग्रामीण झूमते रहे और पूरा माहौल उत्सवमय हो गया।

इस मौके पर निकेश चंद्र मुंडा, मोहन मुंडा, हरिश चंद्र सिंह, विवेक मुंडा, जवाहरलाल सिंह, दीप्ति रानी सिंह, गुड़िया मुंडा, जसबीर मुंडा, पुतुल मुंडा, लक्ष्मी मुंडा, सरस्वती मुंडा, धनली मुंडा, विमली मुंडा, पानो मुंडा, सोमवारी मुंडा समेत कई विद्यार्थी मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: थाने के पास मिला अवैध बालू, NGT की रोक बेअसर – धड़ल्ले से चल रहा काला कारोबार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, बोले- झारखंड न कभी झुका है, न झुकेगा

जमशेदपुर : वीर शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस पर शनिवार को कदमा उलियान स्थित उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज में स्तनपान दिवस मनाया गया, विद्यार्थियों ने किया जागरूक

पोटका: रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में स्तनपान सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नर्सिंग विभाग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, करनडीह एवं सीएचसी जुगसलाई पहुंचकर मरीजों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time