Jamshedpur: जमशेदपुर में विहंगम योग कार्यक्रम, 4 सितंबर को पधारेंगे संत विज्ञानदेव महाराज

जमशेदपुर:  बिष्टुपुर स्थित नारभेराम हंस राज स्कूल में 4 सितंबर को विहंगम योग का विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर विहंगम योग संस्थान के सद्गुरु उत्तराधिकारी संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज पधारेंगे और आध्यात्मिक प्रवचन देंगे। कार्यक्रम शाम 5 बजे से स्कूल सभागार में शुरू होगा।

विहंगम योग संस्थान इस साल 25-26 नवंबर को अपना 102वां वार्षिक महोत्सव मनाने जा रहा है, जिसे “समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव” के रूप में आयोजित किया जाएगा। इसके तहत वाराणसी में 25 हजार कुंडीय वैदिक महायज्ञ भी होगा। इसी महोत्सव की जानकारी देने और जनजागरण अभियान के तहत संत विज्ञानदेव जी महाराज झारखंड प्रवास पर हैं।

संत विज्ञानदेव जी महाराज 1 से 7 सितंबर तक झारखंड प्रवास पर हैं। 4 सितंबर को रामगढ़ से सीधे जमशेदपुर पहुंचेंगे और अगले दिन रांची के लिए प्रस्थान करेंगे।

जमशेदपुर में होने वाले कार्यक्रम में संत श्री मानव जीवन के शांतिपूर्ण विकास में विहंगम योग की आवश्यकता पर प्रकाश डालेंगे।

संस्थान के सलाहकार नगीना सिंह ने जमशेदपुरवासियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं। कार्यक्रम में पूरे कोल्हान से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है।

प्रेसवार्ता में संस्थान के सलाहकार नगीना सिंह के साथ कार्यक्रम प्रभारी शंभू पंडित, संयोजक विजेंद्र उपाध्याय, समाजसेवी रवि सिंह, रोहित कुमार, संदीप रंजन, महावीर विद्यार्थी, नागेंद्र शर्मा, सुशील शर्मा, एन.के. सिंह और कुबेर शर्मा शामिल थे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: राजस्थान विद्या मंदिर में होगा नए कक्षों का निर्माण, सरयू राय ने किया शिलान्यास


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time