Jamshedpur: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की तैयारी तेज, ऑनलाइन भी जोड़ा जा सकेगा नाम

जमशेदपुर:  समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 2 सितंबर को सभी मतदान केंद्रों पर कर दिया गया है। दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर तय की गई है, जबकि उनका निपटारा 25 सितंबर तक होगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 29 सितंबर को किया जाएगा।

नए मतदान केंद्र बनाए गए
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान केंद्रों के पुनर्गठन के बाद अब कुल 300 मतदान केंद्र रहेंगे। पहले इनकी संख्या 291 थी। मतदान के लिए 218 भवन निर्धारित किए गए हैं। फिलहाल घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 2,51,367 मतदाता दर्ज हैं और पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद संख्या बढ़ सकती है।

आवेदन करने की सुविधा
उपायुक्त ने बताया कि जिन नागरिकों की आयु 1 जुलाई 2025 तक 18 वर्ष या उससे अधिक हो गई है, वे प्रपत्र-6 भरकर नया नाम जुड़वा सकते हैं।
नाम सुधार के लिए प्रपत्र-8 और स्थानांतरण या विलोपन के लिए प्रपत्र-7 का इस्तेमाल किया जा सकता है।
लोग ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं —
वेबसाइट: https://voters.eci.gov.in
मोबाइल ऐप: Voter Helpline App
इसके अलावा संबंधित BLO, ERO या AERO के कार्यालय में भी आवेदन जमा किए जा सकते हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: उपचुनाव की तैयारी – उपायुक्त ने बूथों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करम महोत्सव में शामिल होने के लिए राज्यपाल और रक्षा राज्य मंत्री को कुड़मी सेना ने किया आमंत्रित

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में कुड़मी सेना की ओर से 27 सितंबर को होने वाले करम महोत्सव में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया…

Spread the love

Jamshedpur : जनता के पैसे से बना चांडिल का एकमात्र श्मशान घाट में हो रहा हैं अंधेरे में अंतिम संस्कार, बुनियादी सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रहा मुक्ति धाम 

जमशेदपुर : पड़ोसी जिला सरायकेला-खरसावां के चांडिल में स्थानीय लोगों के सामूहिक प्रयास और 15 लाख रूपये की लागत से निर्मित चांडिल का एकमात्र मुक्ति धाम (श्मशान घाट) आज अपनी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time