Jamshedpur: उपचुनाव की तैयारी – उपायुक्त ने बूथों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जमशेदपुर:  आगामी विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को देखते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने घाटशिला क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने झांटीझरना पंचायत के बूथ संख्या 95 (राजकीय प्राथमिक विद्यालय बालिडीह), बूथ संख्या 96 (अपग्रेडेड विद्यालय भुमरू) और बूथ संख्या 97 (अपग्रेडेड विद्यालय झांटीझरना) का दौरा किया। यहां उन्होंने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत प्रकाशित प्रारूप और मतदाताओं की संख्या से जुड़ी जानकारी बीएलओ से ली।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का भी जायजा लिया। इनमें —
शौचालय
दिव्यांगजन के लिए रैंप
बिजली की व्यवस्था
पेयजल आपूर्ति
प्रवेश और निकास द्वार
साफ-सफाई और सुरक्षा
शामिल थे।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर दिव्यांगजन, महिला और वृद्ध मतदाताओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि हर मतदाता बिना किसी परेशानी के मतदान कर सके।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में त्रुटिरहित मतदाता सूची और सुचारू मतदान प्रक्रिया बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, शौचालय और रैंप जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन हो।

निरीक्षण के दौरान घाटशिला एसडीओ सुनील चंद्र, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, सीओ निशात अंबर समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम में 50 नए सहायक आचार्य नियुक्त, DC-DDC ने दिए सफलता के मंत्र

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड के 10 हजार युवाओं को तिरंगा सेना से जोड़ा जाएगा – रवि शंकर तिवारी

जमशेदपुर : सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय सचिव रवि शंकर तिवारी को झारखंड का सह प्रभारी एवं बंगाल का प्रभारी बनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेश झा ने पत्र जारी कर…

Spread the love

Jamshedpur : सिलिकोसिस प्रभावित व्यक्तियों एवं मृतक के आश्रितों की मेडिकल बोर्ड के समक्ष 28 मई को होगी जांच

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जमशेदपुर द्वारा सिलिकोसिस बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों एवं मृत व्यक्तियों के आश्रितों की जांच हेतु गठित मेडिकल बोर्ड की बैठक की तिथि पुनर्निर्धारित की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time