गुवा: बड़बिल तहसील के बोलानी रेलवे साइडिंग में मंगलवार सुबह मटेरियल अनलोडिंग के दौरान एक हाइवा पलट गई। हादसा सुबह करीब 8:30 बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार हाइवा (संख्या OD 09 K 3055) कोइड़ा सेक्टर स्थित रूंगटा कंपनी के कमांडो प्लांट से लौह अयस्क लेकर बोलानी साइडिंग पहुँची थी। अनलोडिंग के दौरान मटेरियल का दबाव एक तरफ बढ़ने से वाहन असंतुलित होकर पलट गया।
हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घटना अचानक हुई और चालक को तुरंत बाहर निकाल लिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुँची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें : Ranchi: JLKM का संघर्ष लाया रंग – झारखंड में विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग नियमावली को मिली मंजूरी
There is no ads to display, Please add some



















































