Ranchi: JLKM का संघर्ष लाया रंग – झारखंड में विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग नियमावली को मिली मंजूरी

रांची:  मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में झारखंड राज्य विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग की कार्य नियमावली को मंजूरी दी गई। यह फैसला झारखंड के लाखों विस्थापित परिवारों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि यह उनकी पार्टी की पहली बड़ी जीत है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भूमि सुधार मंत्री दीपक बुरुवा और डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो का धन्यवाद किया।

डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने पिछले मानसून सत्र के दौरान गैर-सरकारी संकल्प पेश कर विस्थापन आयोग की ज़रूरत पर जोरदार बहस की थी। जेएलकेएम इस मुद्दे पर कई सालों से लगातार आंदोलन कर रहा था।

क्यों ज़रूरी है आयोग
सीसीएल, बीसीसीएल, एचईसी, एनटीपीसी, टाटा, बिड़ला समेत कई कंपनियों और पंचेत, चांडिल, कांके जैसे डैम प्रोजेक्ट्स की वजह से धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, जमशेदपुर और सिंहभूम क्षेत्र के हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। आयोग के गठन से इन लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा और उन्हें न्याय दिलाने का रास्ता खुलेगा।

 

इसे भी पढ़ें : Ranchi: यूरिया की कालाबाजारी से किसान परेशान, SDO को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Related Posts

Bahragora : शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर झामुमो नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कमेटी की ओर से प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा की अध्यक्षता में दिशोम गुरु व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि को श्रद्धापूर्वक…

Spread the love

Bahragora : केंद्र सरकार की कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ भड़का जनाक्रोश: 10 अगस्त को ‘जेल भरो अभियान’ से आर-पार की जंग लड़ेगी सीपीआई(एम)

बहरागोड़ा : नेताजी शिशु उद्यान परिसर में रविवार को साधन नायक की अध्यक्षता में आयोजित सीपीआई(एम) की समीक्षा बैठक में आगामी 10 अगस्त के जिला स्तरीय ‘जेल भरो अभियान’ को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time