Jamshedpur : जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी गई जनता की समस्याएं, डीसी कार्यालय में हुआ समाधान का भरोसा

  • उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश
  • अधिकारियों को निर्देश: समयसीमा में करें समाधान, दें समाधान रिपोर्ट

जमशेदपुर : जिलाधिकारी कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने व्यक्तिगत व सामूहिक शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन का लंबित भुगतान, स्कूल में नामांकन, फीस माफी, रोजगार की मांग, भूमि विवाद, सड़क-नाली निर्माण, राशन कार्ड अद्यतन और मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना से संबंधित मुद्दे शामिल थे। सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने भी अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपे।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: संतोष कुमार को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान पदक, दक्षिण-पूर्व रेलवे से अकेले चयनित

पेंशन, रोजगार और शिक्षा से जुड़ी समस्याएं रहीं प्रमुख, संगठनों ने भी सौंपा ज्ञापन

उप विकास आयुक्त ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सभी प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करें और निर्धारित समयसीमा में समाधान रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य ही नागरिकों को न्याय दिलाना और प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करना है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बीडीओ से मिले पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय लोग, सौंपा मांग पत्र, बागबेड़ा कॉलोनी में शुक्रवार से नियमित होगा कचरा उठाव

जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी में पिछले करीब दो सप्ताह से बाधित घर-घर कचरा उठाव की समस्या को लेकर पंचायत समिति सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने बीडीओ सुमित प्रकाश से मुलाकात…

Spread the love

Adityapur : आदित्यपुर में फास्ट फूड खाने को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन अन्य घायल, जांच में जुटी पुलिस 

आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जियाडा सर्विस लेन में बुधवार की रात करीब 12:30 बजे फास्ट फूड ठेले पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time