Jharkhand: रांची विश्वविद्यालय में पारंपरिक गीत-संगीत से गूंजा करमा उत्सव, मंत्री चमरा लिंडा हुए शामिल

रांची:  झारखंड का प्रमुख पर्व करमा पूजा पूरे राज्य में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आदिवासी समाज के लिए यह त्योहार न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा है, बल्कि उनकी सांस्कृतिक पहचान और प्रकृति से गहरे रिश्ते का प्रतीक भी है। राजधानी रांची समेत विभिन्न जिलों के अखरों में पाहन की अगुवाई में श्रद्धालुओं ने करम डाल की पूजा की और जावा अर्पित कर अच्छी फसल, परिवार की खुशहाली और भाई-बहन के रिश्ते की मजबूती की कामना की।

रांची विश्वविद्यालय में गूंजे करमा गीत और नृत्य
रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय भाषा विभाग में करमा उत्सव का विशेष आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में करमा नृत्य प्रस्तुत किया। ढोल-नगाड़ों की थाप और करमा गीतों की गूंज से पूरा परिसर उत्सवमय हो उठा।

मंत्री चमरा लिंडा का संदेश
कार्यक्रम में मंत्री चमरा लिंडा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि करमा पर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह प्रकृति संरक्षण और संतुलित जीवन का संदेश देता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी संस्कृति से जुड़े रहें और पर्यावरण की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएं।

राजधानी में मुख्य कार्यक्रम आज रात
राजधानी रांची में जगह-जगह करमा पूजा का आयोजन हो रहा है। मुख्य कार्यक्रम देर रात रांची कॉलेज साइंस ब्लॉक स्थित अखरा स्थल पर होगा, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे। वहीं हरमू स्थित सहजानंद चौक अखरा स्थल पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की उपस्थिति रहेगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Karam Puja 2025: भाइयों की लंबी उम्र और फसलों की रक्षा के लिए आज मनाया जाएगा करमा

Spread the love

Related Posts

Muri : व्यावसायिक प्रशिक्षकों का 13 माह का मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर जेएलकेम ने निकाली पदयात्रा  

मुरी : झारखंड के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत व्यावसायिक प्रशिक्षकों का 13 माह से मानदेय भुगतान लंबित है। इसके विरोध में बुधवार को जेएलकेएम केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष एवं आंदोलनकारी नेता…

Spread the love

Muri : अंशकालिक शिक्षकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल का जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो ने दिया समर्थन

सकारात्मक परिणाम तक आंदोलन जारी रहेगा: प्रो० शशोधर महतो मुरी : झारखंड के कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित आवासीय विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन आज छठे दिन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time